फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लावड़ कस्बे में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में गठित समितियों द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर स्वच्छता का मूल्यांकन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 12 पैरामीटर पर कुल 150 अंकों के आधार पर आंकलन किया जा रहा है। इनमें साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण, जन भागीदारी, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, पॉलीथिन निषेध, दीवार लेखन, गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट समाप्त करने जैसे बिंदु शामिल हैं। बताया कि स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी कर कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें