थाना पर धर्मगुरुओं की बैठक। (फलावदा)
फलावदा। मोहम्मद साहब की शान में गलत बयानी करने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो के संबंध में थाने पर कस्बे की मस्जिद के इमामों की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांति से पढ़ने व क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। शहर काजी मौलाना सलमान ने भी क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि सभी लोग शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने अपील की कि शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में शहर काजी मौलाना सलमान, मौलाना इंतजार, मौलाना कामिल, हाफिज फिरदौस, यूसुफ, मौलाना सुफियान, मुफ्ती नईमुद्दीन, सैयद ईसा आदि मौजूद थे।