फलावदा। थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में आगामी त्योहार ईद उल अजहा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से त्योहार पर शांति व कानून का पालन करने की अपील करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने शासन की गाइड लाइंस का हवाला देते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय स्थान पर ही ईद की नमाज अदा करें। पशुओं की कुर्बानी खुले स्थानों पर न करें। कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न फेंकें। थाना प्रभारी ने गणमान्य लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री और अन्य गैर-कानूनी कार्य न होने दें। कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन, पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद, सहकारी समिति के चेयरमैन तनजेब चौधरी, फिरोज आलम कुरैशी, अशोक भारती, तहसीन प्रधान, भाजपा नेता विवेक कुमार सैनी, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, अजय शर्मा और कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, नरेंद्र खटीक आदि मौजूद थे।