फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्यमंत्री नवीशा के परिवार से मिले

विज्ञापन
मृतका नवीशा के परिवार को सांत्वना देते राज्यमंत्री दिनेश खटीक। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार शाम मृतका नवीशा रहेजा के परिवार से मिले और सांत्वना दी। राज्यमंत्री ने नवीशा के पिता नरेंद्र रहेजा सहित पूरे परिवार को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 9-10 मई की रात नवीशा खेड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा ने ससुराल पक्ष के सास, ससुर और पति के खिलाफ जहरीला पदार्थ देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस सास किरण खेड़ा और पति अनमोल खेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि ससुर मुकेश खेड़ा अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें