घर में ईद मनाने की अपील
गंगानगर। इंचौली पुलिस ने रविवार को थाने पर बैठक आयोजित कर लोगों से घर में ही ईद मनाने की अपील की। एसएचओ इंचौली बिजेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन व ईद के मद्देनजर बैठक आयोजित हुई, जिसमें इंचौली के प्रभावी लोगों को बुलाया गया। गांव में शांति बनाए रखने व संक्रमण रोकने पर चर्चा की गई। सभी ने अपने विचार भी रखे।