फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के बाद ही घूमेगा उद्योगों का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंड टू वेब
विज्ञापन

ईद के बाद ही घूमेगा उद्योगों का पहिया
मेरठ। अब ईद के बाद ही उद्योगों का पहिया घूमेगा। 271 फैक्टरियों को खोलने की अनुमति मिल चुकी है। लेकिन रविवार को किसी नए उद्योग का संचालन नहीं हुआ।
दरअसल आज सोमवार को सुपर लॉक डाउन और ईद है। इस वजह से कोई भी नया उद्योग संचालित नहीं होगा। अधिकांश उद्यमियों ने मंगलवार से ही उद्योगों को खोलने का मन बनाया है। ताकि उसके बाद नियमित रूप से उद्योग का संचालन हो सके। हालांकि बृहस्पतिवार को भी सुपर लॉक डाउन के कारण औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी। 29 और 30 मई को इकाइयां चलेंगी। 31 को लॉक डाउन का चौथा चरण खत्म हो जाएगा और नई गाइड लाइन जारी होगी। इसलिए कुछ उद्यमियों ने तय किया है कि वो 31 मई के बाद ही उद्योग खोलेंगे। ताकि तब तक वे कामगार और कच्चे माल की भी व्यवस्था कर लें। उद्योग खुलने के बाद मशीनों की मरम्मत करा लें। जिला उद्योग केंद्र द्वारा मंगलवार को पुन: शेष इकाइयों को खोलने की अनुमति देने के लिए बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें