फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर बचाने की मांग को लेकर सीएम और डिप्टी सीएम से मिलने लखनऊ पहुंची शास्त्रीनगर की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आवास विकास परिषद के अधिकारियों से भी मिलकर रखा अपना पक्ष
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट, सेक्टर-2, स्कीम-7 के महिलाएं अपने मकानों को बचाने की मांग को लेकर मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंची। महिलाओं की सीएम से तो मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन डिप्टी सीएम से मुलाकात हुई।
महिलाओं ने डिप्टी सीएम से कहा कि आवास विकास परिषद की कार्रवाई से शास्त्रीनगर के परिवार बर्बाद हो गए हैं। रोजगार चला गया है। अब घरों को तोड़ने के नोटिस दिए गए हैं। उनके घरों को बचाया जाए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में अर्पित मोगा, हरि पूजानी, शालिनी, राधा गुप्ता, रुपाली शर्मा, शीतल पूजानी और जगरोशनी आदि ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष वर्षों से रह रहे छोटे-छोटे मकानों को उजड़ने से बचाने की मांग रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के अधिकारियों, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के आवास आयुक्त अनिल ढींगरा से मुलाकात की। इस दौरान शास्त्री नगर सेक्टर-2 के निवासियों ने अपनी समस्याओं और मकानों से जुड़े मामलों की जानकारी अधिकारियों को दी।
निवासियों का कहना है कि ये मकान उनके लिए केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं हैं, बल्कि वर्षों की मेहनत, परिवार की यादों और जीवनभर की जमा पूंजी से जुड़े हैं। उनका कहना है कि अचानक मकान उजड़ने की स्थिति में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रभावित परिवारों के हित में उचित समाधान निकाला जाए और उनके आशियानों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि अपने घरों और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने घरों को बचाने की मांग जारी रखेंगे। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा। इस आश्वासन के बाद महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल वापस मेरठ लौट आया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें