फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपना दल (एस) ने की जिला पंचायत चुनाव की तैयारी

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..चेंबर ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली रोड पर अपना दल (एस) के सम्मलेन के दौरान नवनिर्वाचित जिलाध
विज्ञापन
- रोडवेज स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुआ पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अपना दल (एस) ने भी जिला पंचायत चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से रविवार को रोडवेज स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वार विधायक शफीक अंसारी और रेखा वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल सुधीर पंवार ने सभी का स्वागत किया। यहां पार्टी के नए जिला अध्यक्ष सुनील को भी कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अलका पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुरादाबाद मंडल जकीउल नासिर, जिलाध्यक्ष रामपुर धनवीर चौधरी, हापुड़ जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, प्रदेश महासचिव कृपाल सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी, बलीचंद पाल, शिवकुमार खटीक, राजू रोंदिया, चतर सैन, विनोद चौधरी, पंकज वर्मा, यामीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें