फातिमा खातून
एक ही प्रतियोगिता में जीते तीन गोल्ड
मार्च 2018 में लखनऊ में आयोजित पैरा स्टेट प्रतियोगिता में फातिमा ने एक साथ तीन गोल्ड मैडल जीते। उन्होंने डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट में पदक जीता। इसके बाद चंडीगढ़ में पैरा नेशनल में सिल्वर मेडल, दो जनवरी को फातिमा ने दिल्ली में आयोजित पैरा एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल दिया है। उन्हें उम्मीद है उनका चयन पैरा एशियन चैंपियनशिप के लिए हो जायेगा।