फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: कोमलता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दें छात्राएं

Fri, 19 Jul 2019 02:14 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। बच्चियां कोमल तो हो सकती हैं, लेकिन उन्हें अपनी कोमलता को अपनी कमजोरी नहीं बनने देना चाहिए। आपको झांसी की रानी याद है जिन्होंने अकेले अंग्रेजों से लोहा लिया और उन्हें धूल चटा दी। वो भी तो एक महिला थी। वो इतना साहस कहां से लाई? अपने आत्मविश्वास से। यही भरोसा आपको खुद पर जगाना है। जब खुद को साहसी समझेंगी तो मजबूती से मुश्किलों का सामना भी कर पाएंगी। अपनी कमजोरी को किसी की ताकत मत बनने दो। स्कूली छात्राओं को उनकी ताकत को पहचानकर आगे बढ़ने का यह संदेश पुलिस विशेषज्ञों ने दिया।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के सहयोग से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान कवच के तहत बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। देहात के विद्यालयों में भी अभियान चलाया गया।सोमदत्त विहार में केएल इंटरनेशनल स्कूल में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने छात्राओं क ो अपनी चुप्पी तोड़ने व खुलकर बोलने के लिए संबोधित किया। एसपी देहात अविनाश पांडे ने छात्राओं को 1090 हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डॉयल 100 के प्रयोग की जानकारी दी। जूडो कोच अंशु दलाल ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की भी जानकारी दी। वहीं एसएसडी गर्ल्स कॉलेज लालकुर्ती में कवच अभियान चलाया गया। आईटीआई साकेत में उप्र शोतोकोई संघ की ओर से शिहान सिराज अहमद की पूरी टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। नीलम, पूजा, प्रथम, विशु, पायल, विनीता, हर्ष, दिव्या, सिद्धांत, अर्पित, सौरभ, एकांत ने छात्राओं को पंच व किक सिखाया। आईटीआई के प्राचार्य पीपी अत्री ने छात्राओं को कहा कि जब भी कोई परेशानी है तो अपने शिक्षकों, परिवारजनों व मित्रों से साझा करें। बनी सिंह चौहान प्रभारी कौशल विकास ने आभार दिया। एसएसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज लालकुर्ती में पुलिस की टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में बताया। डीएवी इंटर कॉलेज पुरानी गोविंदपुरी कंकरखेड़ा में छात्राओं को एंटी रोमियो टीम के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस विशेषज्ञों ने स्कूलों में शिकायत पेटिकाएं लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें