मेरठ के कंकरखेड़ा में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अनुष्का की एक सहेली ने उन्हें जानकारी दी है कि उसने 12 मई को उसके नंबर पर कॉल की थी। इसके बाद उनके नंबर पर एक व्यक्ति ने तीन बार वीडियो कॉल की।
इससे परिजन को खुलासे पर संदेह होने लगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस नंबर की जांच की गई तो पता चला कि अनुष्का एक साल पहले से इस नंबर का इस्तेमाल नहीं करती थी। वह दूसरा नंबर चला रही थी। जांच में पता चला कि पुराना नंबर बुलंदशहर के किसी व्यक्ति के पास है।