फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनुराग पटेल को दिया जाएगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर केके सिंह की अध्यक्षता में 95वीं एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक अनुराग पटेल को दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कुलपति स्वर्ण सात, कुलपति रजत सात और कुलपति कांस्य पदक सात छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे। बैठक में 23 एजेंडे रखे गए, जिसको सभी ने पास कर दिया। बैठक में 21 सितंबर आयोजित होने वाले 18 दीक्षांत समारोह में स्नातक परास्नातक व पीएचडी पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण, रजत, कुलपति कांस्य पदक के लिए भी हरी झंडी दी गई। पूर्व में दयाल ग्रुप के मध्य संचालित अनुबंध को आगामी पांच वर्ष के लिए बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। संचालन कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने किया। वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. गोपाल सिंह, अधिष्ठाता बायोटेक्नोलॉजी डॉ. रविंद्र कुमार, अधिष्ठाता एग्रीकल्चर डॉ. विवेक धामा, अधिष्ठाता हॉर्टिकल्चर डॉ. विजेंद्र सिंह, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निर्देशक प्रशासन व अनुश्रवण डॉ.यूपी शाही आदि मौजूद रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें