अनुराग चौधरी एन सी सी अपर महानिदेशक से मुलाकात करते हुए। (स्त्रोत स्वयं) मवाना।
मवाना। एनसीसी कैडेट सोशल वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम से लखनऊ कार्यालय में मुलाकात की। वार्ता के दौरान अनुराग चौधरी ने एनसीसी कैडेट्स और एक्स कैडेट्स की मूलभूत समस्याओं, नवाचार, उपलब्धियों, उनके कल्याण तथा भविष्य के संभावित अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने सभी बिंदुओं का संज्ञान लेते हुए सशक्त समाज के निर्माण में एनसीसी की भूमिका बढ़ाने और कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर महानिदेशक ने अनुराग चौधरी को निदेशालय की कैप पहनाकर सम्मानित किया, जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका आभार व्यक्त किया। संवाद