फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड में अनु रानी का शानदार प्रदर्शन, भाला फेंक में वर्ल्ड टॉप-12 में पाया सातवां स्थान

Sat, 06 Jul 2019 07:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अनु रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रोअर मेरठ की अनु रानी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनु रानी ने स्विट्जरलैंड की लूसियाना शहर में आयोजित आईएएएफ  (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडेरशन) डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया। अनु ने 2016 की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सारा कोलक को पछाड़ते हुए वर्ल्ड की 12 बेस्ट जैवलिन थ्रोअर महिलाओं में सातवां स्थान पाया।
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी किसान अमरपाल की बेटी अनु रानी का जैवलिन थ्रो में शानदार खेल जारी है। स्विट्जरलैंड में आयोजित डायमंड लीग में अनु रानी का तीसरा जैवलिन थ्रो 59.35 मीटर रहा। हालांकि अनु रानी के पिछले 62.34 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से काफी कम रहा।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अनु कुमार ने बताया अनु रानी देश की पहली महिला जैवलिन थ्रोअर हैं, जिन्होंने आईएएएफ की डायमंड लीग में भाग लिया है। बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिये जिला संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, अतुल सिंह ने अनु रानी को बधाई दी।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा अनु रानी मेरठ जिले में जैवलिन थ्रो की अच्छी खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड में सातवां स्थान प्राप्त किया, उम्मीद है आगे वो पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करेंगी। उनके पिता अमरपाल सिंह ने बताया अनु ने सातवां स्थान पाया है, उम्मीद है वह आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें