माछरा। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा गांव किनानगर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 20 गांवों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
क्षेत्र के गांव किनानगर में स्थित केसीसी क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार से एक विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य गांवों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारना है।
उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 गांवों से क्रिकेट टीमों की एंट्री हो चुकी है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 5100 रुपये की नकद राशि से सम्मान दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी टीम को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया जाएगा। वही पूरी व्यवस्था बनाने में आर्यन त्यागी तथा हिमांशु त्यागी रहेंगे।