फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल परिसर में मचाया उधम, बवाल

Thu, 13 Apr 2017 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
शराब पीकर मचाया उधम
विज्ञापन
बागपत में असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात में अमीनगर सराय रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल परिसर में शराब पी और वहां स्थापित मूर्तियों को खंडित करने की कोशिश की। लोगों को अपनी आता देखकर आरोपी असामाजिक तत्व भाग गए।    
विज्ञापन

 
अमीनगर सराय रोड पर एक धार्मिक स्थल है। मंगलवार की रात में असामाजिक तत्वों धार्मिक स्थल परिसर में जमकर उधम मचाया और शराब की बोतलें तोड़ी। उन्होंने परिसर में स्थापित मूर्तियों को खंडित करने की कोशिश की तो शिवकुमार नामक व्यक्ति ने शोर मचाया तो अन्य लोग दौड़े, लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी भाग निकले। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा इस संबंध में कोतवाली में देर रात तक  कोई तहरीर लेकर नहीं आया है, यदि कोई आता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें