फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने खंडित की शहीद की प्रतिमा, लिखे अपमानजनक शब्द, भड़के ग्रामीण

Fri, 15 Jun 2018 08:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गांव रादौर में असामाजिक तत्वों ने सीआरपीएफ के शहीद जवान की प्रतिमा खंडित कर दी। इतना ही नहीं बल्कि माहौल खराब करने की नीयत से हिंदुस्तान मुर्दाबाद और सैनिकों के लिए अपमानजनक शब्द भी लिख दिए। प्रतिमा स्थल पर लगे तिरंगे को भी फाड़ दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।  

विज्ञापन


गांव रादौर निवासी सीआरपीएफ का जवान अरविंद कुमार 2016 में शहीद हो गया था। उसके परिजनों द्वारा अपने खेत में उसकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार सुबह जब शहीद सैनिक के पिता सुरेशपाल खेत पर गए तो उन्होंने देखा कि अरविंद कुमार की प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। प्रतिमा स्थल पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद के साथ ही सैनिकों के लिए अपमानजनक बातें लिखी हुई थीं। वहां लगा तिरंगा भी फाड़ दिया गया था। उन्होंने अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी। प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही वहां शहीद के बाबा पहल सिंह, भाजपा नेता पप्पू रादौर, मा. अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, श्यामसिंह, नीरज, संदीप कुमार, विनोद, विरेंद्र, रजनीश, योगेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों में शहीद की प्रतिमा खंडित किए जाने से रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन आरंभ कर दिया। तीतरो कोतवाली निरीक्षक अरुण पंवार पुलिस फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। शहीद के पिता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल अरुण पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों की तलाश आरंभ कर दी गई है। जिले से भी विशेष टीम जांच के लिए पहुंच गई है। शहीद की प्रतिमा को दुरुस्त कराकर ससम्मान गारद सलामी दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें