फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाएड गायब, अफसर की बेटी से सरेआम छेड़छाड़

Sat, 19 Aug 2017 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शहर से एंटी रोमियो स्क्वाएड गायब
विज्ञापन
एंटी रोमियो अभियान क्या सुस्त पड़ा, अब मनचले सड़कों पर ही नहीं बल्कि पुलिस लाइन में घुसकर अफसरों की बेटियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो मनचलों ने ट्रैफिक कार्यालय के सामने एक अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अगवा करने की धमकी दे दी। शोर मचाने पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दोनों मनचलों को पीटकर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार में एक अधिकारी की बेटी व पांच छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। जिनका बाइक से पीछा करते हुए दो मनचले पुलिस लाइन में घुस आए। ट्रैफिक कार्यालय के सामने मनचलों ने कार के आगे बाइक अड़ा दी। आरोप है कि मनचलों ने अधिकारी की बेटी पर कमेंट किया। विरोध करने पर मनचले छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। छात्राओं ने शोर मचाया तो ट्रैफिक कार्यालय से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

इशारा समझते ही पीटा
छात्राओं ने दोनों युवकों की तरफ इशारा किया तो पुलिसकर्मियों को मामला समझने में देर नहीं लगी। सिपाहियों ने दोनों युवकों को घेरकर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि सभी छात्राएं घर चली गईं और तहरीर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया चालान का झूठ

पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने कैंट स्थित एक स्कूल से इसी साल इंटर किया है। उनकी बाइक का एक सप्ताह पहले चालान कट गया था। जिसे भुगतने वह पुलिस लाइन आए थे। छात्राओं ने शोर मचाया तो वह फंस गए। पुलिस ने उनसे चालान की कॉपी मांगी तो वह उनके पास मिली नहीं। वहीं, मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनसे नाम पता पूछा तो वह ठीक से बता नहीं पाए। जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि वह पुलिस लाइन में छेड़छाड़ करने आए थे। 

बहादुरी से पकड़े मनचले 
आरोपियों ने छात्रा को धमकी भी दी। लेकिन वह डरी नहीं। उसने बहादुरी का परिचय देते मनचलों का विरोध किया। जिसके बाद शोर मचा तो आरोपी पकड़ लिए गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि तहरीर न मिलने पर आरोपी आतिफ व शिवम निवासी बुढ़ाना गेट कोतवाली के खिलाफ पुलिस ने अपनी तरफ से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें