फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैगिंग दिवस मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में तिरंगा यात्रा निकालते कुलपति व अन्य।
विज्ञापन
मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को एंटी रैगिंग दिवस और तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देशन में एंटी रैगिंग दिवस का आयोजन किया गया। कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में शांति व सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके सिंह ने रैगिंग के कारण व इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन डॉ. विपिन कुमार ने किया। विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कुलपति ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान डॉ. केके सिंह, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें