फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने लगाया सेवा शिविर

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा  बडा महादेव शिव मंदिर पर कांवड़ सेवा शिव
विज्ञापन
मवाना। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ा महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन डॉ. अजयवीर गर्ग एवं भाजपा नेता विनोद खटीक ने नारियल फोड़कर किया। डॉ. अजयवीर गर्ग ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। विनोद खटीक ने कहा कि सेवा भाव ही सर्वधर्म सिद्धि का मूल आधार है और निस्वार्थ भाव से कांवड़ियों की सेवा करना ही संगठन का मुख्य ध्येय है। शिविर का संचालन महेश आर्य द्वारा किया गया। जिसमें गोपाल गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर जय प्रकाश गुप्ता, मुंशीराम, हरिओम, अमर रस्तोगी, चंद्रशेखर गुप्ता, रवि गोला, बाबूराम, गोविन्द गुप्ता, विवेक रस्तोगी, विशाल गुप्ता, सचिन कौशिक, प्रवीण जैन, आकाश गाब्बा, आदित्य कंसल, सचिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें