राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के कैंप के लिए चुनी गई आंशिका
- फोटो : samvad
बास्केटबाल खिलाड़ी अंशिका शर्मा का चयन अंडर 18 राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ। उन्हें यह मौका 75वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से मिला। अंशिका 13 अप्रैल से 4 मई तक चेन्नई के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इस शिविर में खिलाड़ियों को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। अंशिका एमपीजीएस शास्त्रीनगर की छात्रा हैं और काफी समय से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करती रही हैं। अंशिका 39वीं और 40वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने 75वें जूनियर नेशनल खेल और सीबीएसई नेशनल में भी भाग लिया है। अंशिका ने 23वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें सीबीएसई नेशनल में उभरते हुए खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला है। एमपीएस ग्रुप के प्रबंधक, प्रधानाचार्या और बास्केटबॉल कोच ने उन्हें बधाई दी।