फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : एक और मरीज को स्वाइन फ्लू, 7 में मिले लक्षण

Tue, 01 Aug 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का प्रकोप रुक नहीं रहा है। सोमवार को स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। इसके अलावा सात अन्य मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिले हैं। इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि सुमित (30) को स्वाइन फ्लू है। वह सहारनपुर का रहने वाला है। यहां निजी चिकित्सक के पास आया था। इसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


मेडिकल की ओपीडी में दिखाने के बाद उसका सैंपल लेकर जांच की गई, तो स्वाइन फ्लू होना पाया गया। इसकी जानकारी जिला चिकित्साधिकारी को भी दे दी गई है। सात और सैंपल हैं, जिनकी जांच मंगलवार को की जाएगी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल अस्पताल से मौखिक की रूप से इसकी सूचना मिली है। रिपोर्ट अभी कार्यालय नहीं आई है। मामला सहारनपुर जिले का है, लिहाजा वहां के सीएमओ को इससे अवगत कराया जाएगा।

पिछले करीब ढाई माह में मेरठ से 14 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो की मौत हुई है। इनमें दो मरीज हापुड़, एक-एक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। शुगर, दिल और गुर्दे की बीमारी वाले लोगों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की ज्यादा आशंका है। ज्यादा धूम्रपान करने वाले को भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें