फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नकली नोट गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो सिपाहियों समेत अभी तक नौ आरोपी जा चुक है जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूजए एजेंसी
मेरठ। भावनपुर पुलिस ने नकली नोट एक गिरोह के एक और सदस्य चिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में दो सिपाहियों समेत अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
यह मामला पांच अक्तूबर को जयसिंहपुर निवासी इरशाद से हुई 50 हजार रुपये की नकदी लूट से शुरू हुआ। जांच में पता चला कि हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ पिस्टल ने इरशाद को 50 हजार रुपये के बदले डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट देने का झांसा दिया। साजिद ने अपने साथियों अभिषेक और फैजान के साथ मिलकर इरशाद को ज्ञानपुर के ट्यूबवेल के पास बुलाया। वहां उन्होंने ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर तैयार नकली नोटों की गड्डियां दीं। नोटों की गिनती के दौरान भावनपुर थाने के सिपाही प्रसन्नचित्त आनंद और आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। वे साजिद को असली और नकली रकम के साथ ले जाने लगे। इरशाद ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी ने सिपाहियों और साजिद को थाने पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फैजान और अभिषेक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। फैजान के मोबाइल से मिले हथियारों के फोटो के आधार पर कार्तिक, राशिद उर्फ मंत्री, विशाल और अर्जुन को भी जेल भेजा गया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पचगांव पटटी निवासी चिंटू नकली नोटों को असली में बदलने वाले ग्राहकों को ढूंढता था। उसे मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें