मेरठ। प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र मरठ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव व होली महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज और मेरठ शहर सीट के पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया और तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। समाज में बच्चों में बढ़ते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने एवं उससे होने वाली परेशानियों को एक प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन बहुत कम देखने को मिलते हैं। इस विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता, पार्षद राजीव गुप्ता काले, दीपमाला, विक्रम शर्मा, आंचल गुप्ता, सुमनलता, हुमा, राकेश गौड़, अरुण मचल, विकास मोहन, संजय शर्मा, जितेंद्र जैन, शिखा, विनीता देवी, निशांत, मधुसूदन कौशिक, संजीव भारद्वाज, अनिरूद्ध शर्मा, दिलशाद अली आदि मौजूद रहे। संवाद