फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीआईटी ग्लोबल स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
बीआईटी ग्लोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर घाट रोड स्थित बीआईटी ग्लोबल स्कूल के माध्यमिक विभाग में रविवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महाभारत महाकाव्य के पंचवटी प्रसंग व सीता हरण प्रसंग को छात्रों ने नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने शहीद मंगल पांडेय के जीवन को दर्शाते हुए नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नितिन तोमर और प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें