फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्नू रानी और साहिल भारद्वाज पर हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सरधना। अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी और बा​क्सिंग ​खिलाड़ी साहिल भारद्वाज शादी के बंधन में बंधे। फा
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी किक बॉक्सर साहिल सिराज भारद्वाज का विवाह समारोह हुआ। समारोह में दोनों खिलाड़ियों ने मस्कट बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इस दौरान नोट भी उड़ाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने संज्ञान लेकर दंपती के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान अन्नू और साहिल ने हर्ष फायरिंग में बंदूक से दो फायर किए। इसके तुरंत बाद दूल्हे साहिल ने नोटों की दो गड्डियां अन्नू रानी के ऊपर उछाल दीं। मेहमानों ने इसे लापरवाही भरा कदम बताया। बुधवार को शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो पुलिस के सामने आया। सरधना थाने के उप निरीक्षक अतुल कुमार ने अन्नू रानी और साहिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट आदि की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग कानूनन प्रतिबंधित है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तुरंत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो और मौके की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो और अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सरधना। अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी और बाक्सिंग खिलाड़ी साहिल भारद्वाज शादी के बंधन में बंधे। फा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें