फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल माफ करने की घोषणा किसानों के साथ धोखा : राकेश टिकैत

Fri, 30 Jun 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के बिजली बिल माफ किए जाने की घोषणा एक धोखे के अलावा कुछ नहीं है। आज भी किसानों के नलकूपों के बिल बनाकर भेजे जा रहे हैं। बकाया बिल के लिए किसानों को परेशान किया जा रहा है। राकेश टिकैत यहां जानी क्षेत्र के सिसौला गांव में किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक किसान संगठनों के मंचों पर राजनीतिक पार्टी के लोगों का पहुंचना जारी रहेगा तब तक किसानों का भला नहीं हो सकता। टिकैत परिवार हमेशा से किसानों का हितैषी रहा है और रहेगा। आखिर तक किसानों की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए संगठित होना पड़ेगा। भाकियू के साथ मिलकर अपने मुद्दों पर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों को गुमराह कर रही है। बिजली बिल माफ करने की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। किसानों पर झूठे मुकदमें दर्ज कराए जा रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान समय पर न होना भी बड़ी समस्या है। इस दौरान उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की भी निंदा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सतवीर जंगेठी, नरेश, गजेंद्र, सुरेंद्र, मोनू, हर्ष चहल, सनी प्रधान, धीरसिंह नंगला आदि मौजूद रहे। संवाद


भोलाझाल पर गुरुकुल के भूमि पूजन में पहुंचे राकेश टिकैत

मेरठ। भोलाझाल के पास गुरुकुल की नींव रखी गई। भूमि पूजन जिवाना आश्रम के गुरुजी द्वारा किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी पूजन किया। यहां डॉ. राजकुमार सांगवान, नीरज मित्तल, पंकज नीलकंठ, नीरज जाटौली, मनोज, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें