फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित कुश ने 6250 मीटर ऊंची लद्दाख की चोटी पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
सरूरपुर। माउंट किंगयास्ते की चोटी पर तिरंगा फहराते अंकित। परिजन
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव भूनी निवासी युवा अंकित कुश ने लद्दाख की करीब 6250 मीटर ऊंची चोटी माउंट किंग यास्ते पर तिरंगा झंडा फहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित इससे पहले भी इस तरह के कारनामे अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीणों ने उसके घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन

गांव भूनी निवासी विजेंद्र दत्त शर्मा के पुत्र अंकित कुश ने लद्दाख की 6250 मीटर ऊंची चोटी माउंट किंगयास्ते पर भारत का तिरंगा झंडा फहराया। अंकित कुश पहले भी हिमाचल की फ्रेंडशिप पीक, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भी भारतीय तिरंगा झंडा फहरा चुका है। अंकित के पिता विजेंद्र ने बताया कि उसका सपना सातो महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगे झंडे को फहराना है और अपने देश का गौरव बढ़ाना है। अंकित ने लद्दाख की इस चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए लगभग दो महीने की कठिन ट्रेनिंग की और उसके बाद 19 जून को लेह के लिए निकले थे। अंकित ने अपनी टीम के साथ ठंडी और बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए 29 जून की सुबह 6:30 बजे चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें