प्रदेश स्तर पर अंजुम ने ऊंची कूद में पाया प्रथम स्थान, ग्रामीणों ने किया स्वागत
सरूरपुर। नारंगपुर में प्रदेश स्तर पर ऊंची कूद में प्रथम स्थान पाकर घर पहुंची खिलाड़ी का गांव में ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में गांव की बेटी अंजुम को सम्मानित किया गया। आयोजन भावी प्रत्याशी ग्राम प्रधान नारंगपुर एवं समाजसेवी विकास त्यागी ने किया।
गांव नारंगपुर निवासी अंजुम पुत्री सलमू 54वीं प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ऊंची कूद में प्रथम स्थान लेकर गांव लौटी है। उसकी इस उपलब्धि पर हौसला अफजाई के लिए जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सपा विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, ब्रज किशोर त्यागी रासना व समस्त ग्राम वासियों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंजुम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में निधि त्यागी, नितीश, मोहित, राजू, ओमपाल, हसन मोहम्मद, कपिल, नीरज, इरशाद व अन्य ग्रामवासी रहे। संवाद