फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को बंधक बनाकर पशु चोरी, ग्रामीणों के पीछा करने पर बाग में पशुओं को छोड़ भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों को बंधक बनाकर पशु चोरी, ग्रामीणों के पीछा करने पर बाग में पशुओं को छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव खानपुर बांगर में आधा दर्जन बदमाशों ने दो भाइयों को बंधक बनाकर चार पशु चोरी कर लिए। दोनों ने बंधन मुक्त होकर शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश पशुओं को गांव के समीप एक बाग में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी रमेश पुत्र मनीराम का गांव के बाहरी छोर पर घेर है। बृहस्पतिवार रात रमेश के बेटे मोनू और भारत घेर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश घेर में घुस आए और भारत व मोनू को हथियार के बल घेर से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले गए। दोनों भाइयों को बंधक बनाकर घेर में बंधी तीन भैंस व एक कटिया चोरी कर ली। दोनों भाई किसी तरह बंधन मुक्त होकर गांव में पहुंचे और पशु चोरी होने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बदमाशों का पीछा करने लगे। बदमाश अपने आप को घिरते देख गांव के समीप एक बाग में चारों पशुओं को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के जंगल में कांबिंग की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पीड़ित रमेश ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें