फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली ना आने से गुस्साएं लोगों ने बच्चा पार्क पर जाम लगाया, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। बिजली नहीं मिलने पर लोगों को गुस्सा फूट गया। शुक्रवार को देर शाम आई तेज आंधी और बरसात के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बच्चा पार्क क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लोग घरों से बाहर आ गए और बच्चा पार्क पर एकत्र हो गए। लोगों ने वहां पर जाम लगा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। बावजूद इसके दे रात तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें