फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता की डांट से नाराज बेटे ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर के शौकीन गार्डन में रहने वाले युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एवन कालोनी में बने फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर लोहिया नगर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

शौकीन गार्डन में सरताज का परिवार रहता है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सरताज ने पढ़ाई को लेकर अपने 18 वर्षीय बेटे साजिद को डांट दिया। इसके बाद सरताज घर से चला गया। कुछ देर बाद इसी बात को लेकर मां और बहन से भी साजिद की बहस हो गई। साजिद भी नाराज होकर घर से निकल गया।
कुछ देर बाद पास ही एवन कालोनी के एक खाली पड़े मकान में पहुंचकर उसने पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन भी पहुंचे। लोगों ने फंदा खोलकर साजिद को नीचे उताराए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर लोहिया नगर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से लिखित में प्रार्थना पत्र लिया और पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें