मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म में स्क्रैप कारोबारी असलम की शुक्रवार शाम हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद असलम शव पहुंचने पर परिजनों और लोगों का आक्रोश फूट गया। शव को लेकर आई एंबुलेंस को गली के बाहर खड़ा कर परिजनों और लोगों ने नौचंदी थाना रोड पर जाम लगा दिया। वह मौके पर एडीजी और डीआईजी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। पीड़ित पिता इमरान एंबुलेंस की छत पर चढ़ गए। उन्होंने योगी भाई जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि हमें इंसाफ चाहिए, हत्यारोपियों का एनकांउटर किया जाए।
पिता ने चेतावनी दी कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी आकर न्याय की आश्वासन नहीं देगा। तब तक असलम का शव नहीं दफनाया जाएगा। बाद में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। लगभग एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
जैदी फार्म निवासी असलम की शुक्रवार देर रात मौत होने पर परिजन शव लेकर दिल्ली से वापस मेरठ आ गए थे। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत दोपहर बाद 3.45 बजे शव जैदी फार्म लाया गया। परिजन व लोगों के जाम लगाने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ अधिकारी के नहीं आने पर परिजन उन्हें बुलाने की मांग करने लगे। शाम 4:35 बजे सीओ सिविल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस पर खड़े इमरान से वार्ता की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर करने की मांग दोहराई। सीओ ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी और जो भी इस हत्याकांड में शामिल होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद एंबुलेंस हटाकर जाम खोल लिया। एक घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में असलम के शव को दफनाया।
-
पिता बोले- योगी सरकार में मिलता है न्याय
जाम लगाने के दौरान मृतक असलम के पिता इमरान ने कहा कि योगी सरकार में न्याय मिलता है। अपराधी चाहे कोई हो उसका एनकाउंटर होता है। आज मेरे बेटे की हत्या हुई है। हत्यारोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने योगी भाई जिंदाबाद के नारे लगाए तो परिजन और मोहल्ले के लोगों ने भी उनके साथ नारे लगाए।
-
वर्जन
- असलम हत्याकांड में एक आरोपी समीर को हिरासत में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है। दो स्कूटी पर चार हमलावरों की पहचान कर ली गई है। सर्विलांस और स्वॉट समेत पांच टीम पुलिस की हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गई है। जल्द हत्यारोपी पकड़े जाएंगे।
अविनाश पांडेय, एसएसपी
-
यह था हत्याकांड
नौचंदी थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर जैदी फार्म गली नंबर के बाहर दो स्कूटी पर सवार हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे सरेआम स्क्रैप कारोबारी असलम (35) की हत्या कर दी थी। उसके साथी शुएब (22) को गोली मारकर घायल कर दिया था। अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए आरोपियों ने वारदात की। दोनों को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। असलम को करीब चार गोलियां लगी होने पर नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया, मगर मैक्स अस्पताल में पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया था। परिजन रात में ही शव लेकर वापस मेरठ आ गए थे। असलम करीब डेढ़ साल पहले हुई अरशद की हत्या में कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म गली नंबर दो में हुई हत्या की वारदार में गोली लगने से घायल शोएब
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म गली नंबर दो में हुई हत्या की वारदार में गोली लगने से घायल शोएब
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म गली नंबर दो में हुई हत्या की वारदार में गोली लगने से घायल शोएब
नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म गली नंबर दो में हुई हत्या की वारदार में गोली लगने से घायल शोएब