फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल धरना देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डीएम को सौंपेंगी ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में 29 जनवरी को जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन करेंगी और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मूलभूत मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में मजबूर होकर जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकजुट होकर शांतिपूर्ण आंदोलन का रास्ता अपना रही हैं। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संतोष परमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि उनकी आवाज मजबूती के साथ सरकार तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें