आंगनवाडी वर्कर्स हैल्पर्स एसो्सिएशन की पदाधिकारी ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स एसोसिएशन की मवाना शाखा ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जनगणना 2026 में रिजर्व में ड्यूटी नहीं लगाए जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि वह अपने विभाग के साथ-साथ सरकार व उच्चाधिकारियों द्वारा जो भी कार्य चाहे बीएलओ, चाहे कोरोना काल में जो ड्यूटी शिक्षक व अन्य कर्मचारी मना कर देते हैं, वहां उनकी ड्यूटी लगा दी जाती है। जिसको वे पूरी निष्ठा के साथ करती हैं। जनगणना में उनकी ड्यूटी अधिकांश रिजर्व में लगा दी गई है। जबकि अन्य कर्मचारियों की मूल में लगी है जो न्यायोचित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में मूल पद पर ड्यूटी लगाने की मांग की है। नगर में लगाई गई ड्यूटी को तुरंत हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सायमा जमीर, अंजना, सविता, गुलिस्ता, रीता, पूनम, शशि, सुनीत पाल, आशा आदि थीं।