फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने युवक पर लगाया धमकी और अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो बनाकर नौकरी से हटवाने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने एक युवक पर केंद्र में पहुंचकर परेशान करने, मोबाइल से वीडियो बनाने, धमकी देने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरित होने से पहले आरोपी युवक केंद्र के पास चारपाई डालकर रहता था और वहां अपना सामान रखता था। आंगनबाड़ी केंद्र स्थानांतरित होने के बाद उसका वहां आना-जाना और कथित कब्जा समाप्त हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उक्त युवक उससे रंजिश रखने लगा और काफी समय से उसे परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उक्त युवक कई बार आंगनबाड़ी केंद्र में आकर उसे धमकाता है और केंद्र पर नहीं आने की बात कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देता है। आरोप है कि वह मोबाइल से उसका वीडियो बनाकर अनर्गल बातें करता है और उसके खिलाफ झूठी शिकायतें कर उसे केंद्र से हटवाने का प्रयास कर रहा है। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें