- शांति निकेतन विद्यापीठ में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला शतरंज संघ की ओर से शनिवार को शांति निकेतन विद्यापीठ में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन काफी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के अंडर-9 में अनय मेहरा और अयांश आर्य, अंडर-17 में अंश और अंडर-19 में पार्थ शीर्ष पर रहे।
मुख्य निर्णायक विवेक त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक अंडर-11, 13 और 15 वर्ग में भी खिलाड़ी शामिल हुए। बालिका वर्ग में अंडर-11, 13, 15, 19, 17 में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में बालक वर्ग अंडर-11 में प्रांजल चौहान, दर्श गुप्ता, रियांश, नक्ष, पियूष, वेदांत, रियांश गुप्ता शीर्ष पर रहे।
अंडर-13 में अर्थव, अर्पित, युग, अगम और अंडर-15 में सोहम एवं आर्य बालियान शीर्ष पर रहे। बालिका वर्ग में अंडर-11 में आव्या मिश्रा, अंडर-13 में अवनि, अंडर-15 में मानवी जैन, अंडर-17 में कनक शर्मा और अंडर-19 में निष्ठा त्यागी शीर्ष पर रहीं। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। बाद में सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।