फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अत्यधिक शराब के सेवन से हुई थी आनंद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। पूठखास पुलिस चौकी के सामने बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले गांव डूंगर निवासी आनंद गुर्जर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन बताया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम आनंद गुर्जर का शव पूठखास पुलिस चौकी के सामने स्थित बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। शव के पास शराब के खाली पाउच भी पाए गए थे। घटना के बाद परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने समेत अन्य आरोप लगाए थे, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में जहर देने की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन और लीवर संबंधी बीमारी बताया गया है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें