फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका ने यूथ कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य

Thu, 10 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉटपुट खिलाड़ी अनामिका दास ने न्यूजीलैंड में चल रहे यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


मूल रूप से कोलकाता निवासी अनामिका ने सन 2010 में केेंद्रीय विद्यालय सिख लाइन में कक्षा छह में दाखिला लिया था। उस दौरान मेरठ एथलेटिक्स एसोसिएशन टैलेंट सर्च अभियान चलाए हुए थी। इसी टैलेंट सर्च के दौरान अनामिका का चयन हुआ। उसने स्टेडियम के संविदा एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

अनामिका की रुचि के अनुसार ने उसे शॉटपुट की बारीकियां सिखाईं। लगन और मेहनत की बदौलत अनामिका ने शॉटपुट में नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। पिता बिवेश्वर दास आर्मी में कार्यरत हैं। पिछले साल उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया, जिस कारण अनामिका का परिवार दिल्ली में सेटल हो गया।
विज्ञापन


अनामिका की मां लक्ष्मी दास अपनी बेटी को शॉटपुट का बड़ा खिलाड़ी बनाना चाहती हैं। कोच गौरव बताते हैं कि मेरठ से पहली महिला शॉटपुट खिलाड़ी ने विदेश में पदक जीता है। अनामिका में काफी टैलेंट है। यह देश के लिए कई पदक जीतेगी। अनामिका 15 सितंबर को मेरठ आएगी। स्टेडियम एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह बताते हैं कि अनामिका काफी मेहनती खिलाड़ी है। अनामिका के नाम केंद्रीय विद्यालय स्कूलों का रिकॉर्ड है। उसने अंडर 16 में शॉटपुट में 12 मीटर का रिकार्ड बनाया है। 2014 में हुए बंगलूरू में जूनियर नेशनल में 14.90  मीटर का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


लगातार दो साल से सम्मान
शॉटपुट खिलाड़ी अनामिका को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन लगातार दो साल से सम्मानित कर रही है। अनामिका को 2014 में 25 हजार और 2015 में भी 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।

यह हैं उपलब्धियां
सन 2015 में गोवा में हुए जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक
सन 2014 में बंगलूरू में हुए जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक
सन 2013 में लखनऊ में हुए जूनियर नेशनल फेडरेशन में स्वर्ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें