फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी के मामलों में जेल से छूटकर आया था युवक, गोली मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
अंकुर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरधना। लोकप्रिय इंटर कॉलेज के पास शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोगों ने मौके से भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अमन कॉलोनी निवासी अंकुर(25) पुत्र शिवकुमार अपने परिवार से अलग रहता था। वह कुछ दिन पूर्व लूट व चोरी के मुकदमे में जेल से जमानत पर आया हुआ था। वह रविवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। लोकप्रिय इंटर कॉलेज के पास लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गेहूं के खेत में अंकुर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे दो गोली लगी थी। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। लोगों ने एक युवक को मौके से भागते हुए देखा तो उसे घेरकर पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पकडे़ गए युवक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ आ रहा था, उसे कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सरधना में लोकप्रिय रोड के निकट खेत में पड़े युवक के शव का पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें