फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पारिवारिक कलह से तंग आकर बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, बहन के घर मौत को लगाया गले

Sun, 31 Jul 2022 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध अपनी बहन के घर पहुंचा था। यहां उसने आत्महत्या कर ली।  मृतक को परिजन गांव लेकर आए और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाने के बाडम गांव में शनिवार की रात एक वृद्ध ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जिसका परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार भी रात के समय में ही कर दिया। घटना को लेकर परिवार वालों ने कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बताया गया है कि गांव बाडम निवासी लोकेश (55) पुत्र कलीराम का किसी बात को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि परिवार वालों से नाराज होकर वह अपनी बहन के यहां गांव काल़द थाना सरधना गया हुआ था। बताया गया कि वहीं बाजार से सल्फास मंगा कर उसका इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: अखाड़ा बनी पुलिस चौकी, सिपाहियों के बीच खूनी संघर्ष, हुई चाकूबाजी
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को परिजन गांव लेकर आए और बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


घटना को लेकर जहां परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इनकार किया है, तो वहीं सूचना मिली है कि परिजनों ने रात के समय में ही मृतक का अंतिम संस्कार भी  कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें