फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में गर्भ में पल रहे मासूम की भी चली गई जान, मां की हालत देख रो पड़े लोग

Mon, 21 Aug 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर, मेरठ
विज्ञापन
घायल महिला को ले जाते लोग
विज्ञापन
किरनपाल ने बताया कि सोनिका के साथ ट्रेन में आ रही उसकी एक सहेली तीन माह की गर्भवती थी। हादसे में वह भी घायल हो गई। उसके पेट में भी चोट आई। जिससे उसके गर्भ में पल रहा बच्चा नहीं बच पाया। परिजन उसे निजी चिकित्सकों के यहां ले गए थे। सहेली की जान भी खतरे में थी। घायल सोनिका अपने से ज्यादा अपनी सहेली को लेकर चिंतित थी। 
विज्ञापन


पापा मेरी ट्रेन पलट गई है। जल्दी आओ। मुझे बचाओ। बेटी का फोन सुनते ही किरनपाल पसीना पसीना हो गए। मुजफ्फरनगर के गांव जागाहेड़ी निवासी किरनपाल ने बताया कि उनकी बेटी सोनिका (21) मेरठ में एलआईसी दफ्तर में काम करती है। शनिवार शाम वह उत्कल एक्सप्रेस से मुजफ्फरनगर आ रही थी। उसके साथ उसकी कुछ सहेलियां भी थीं। रेल हादसा होते ही सोनिका का फोन आया। बोली पापा मेरी ट्रेन पलट गई है। जल्दी आओ ,मुझे बचाओ। वह काफी घबराई हुई थी। ये तक नहीं बता सकी कि ट्रेन कहां पलटी है।

सोनिका का फोन आते ही परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने मुजफ्फरनगर अपने रिश्तेदारों के यहां फोन करके जानकारी ली। इसके बाद पता चला कि खतौली में रेल हादसा हुआ है। पूरा परिवार वहां दौड़ा। सोनिका को एक अस्पताल में ले जाया गया था। दूसरे डब्बे में बैठी उसकी दो सहेलियां भी घायल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जोर का झटका लगा फिर बोगी में लगने लगे सिर

मुजफ्फरनगर रेल हादसा
खतौली रेल हादसे में घायल हुए 19 लोगों को मेडिकल, जिला अस्पताल, आनंद और कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनका कहना है कि इनके डिब्बे में जोर का झटका लगा और फिर सिर ट्रेन की बोगी में लगने लगे। बेहोशी सी छाने लगी। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो गया। हाहाकार मचा था।

मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती 13 घायलों में जगदीश (50), बनारसी दास (60)  और नत्थीदास (60) मुरैना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो हरिद्वार जा रहे थे। इनके अलावा ब्रज किशोर (55) निवासी कुशवा कालोनी, जग्गा रोड आगरा, मंजू (35) पत्नी परविंदर निवासी मंदौर मुजफ्फरनगर, सोनिका (15) जगेरी, मुजफ्फरनगर हैं। मुश्ताक (37) निवासी पौड़ी गढ़वाल, गोलमा (65) करौली राजस्थान से हैं, अरुण (22) निवासी कंकरखेड़ा, राजाराम (45) और रोशन (26) निवासी मुबारिक पुर मुजफ्फरनगर, व एक 50 वर्षीय महिला बेहोश है।

राजाराम, रोशन और महिला की हालत गंभीर है। प्रेमवती (60) निवासी ग्वालियर प्रगति नगर, हरिद्वार जा रही थीं। इनके अलावा ब्रजपाल सिंह (68) निवासी रुड़की कैलाशी अस्पताल में भर्ती हैं। दिव्या गर्ग (26), इनकी बेटी गुनगुन डेढ़ साल और बेटा अनिरुद्ध (4) घायल हैं, आनंद अस्पताल में भर्ती हैं। दिव्या के पति अंकित गर्ग नई सड़क शिवालिक बैंक में मैनेजर हैं। शास्त्रीनगर में रहते हैं, इनका परिवार सहारनपुर का रहने वाला है। ये सहारनपुर जा रहे थे। इनके अलावा दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, इनमें परमाल (50) और रामजीलाल (60) हैं। दोनों राजस्थान करौली केरहने वाले हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें