फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक महीने बाद मदरसा संचालक पर हमले की प्राथमिकी हुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलत के हिफ्फजुर्रहमान और बेटे पर हमला कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शकूर नगर में धर्म परिवर्तन के मुकदमे में गवाही देने से मना करने को लेकर मदरसा संचालक अल्ला राजी को धमकाने और हमला करने के मामले में एक महीने बाद पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि मुजफ्फरनगर के फुलत गांव के मदरसा संचालक हिफ्फजुर्रहमान और उनके बेटे जुबैर ने हमला करवाया है। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के अलावा चार अज्ञात हमलावरों ने खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शकूर नगर निवासी अल्ला राजी ने ब्रह्मपुरी थाने पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह घर से निकला था। गली के गेट पर चार आरोपियों ने उसे घेर लिया था। आरोपियों ने हिफ्फजुर्रहमान के परिवार के खिलाफ धर्म परिवर्तन के मामले में गवाही देने मना किया। साथ ही जेल में बंद जुनैद की जमानत रद्द होने की बात कहते हुए मुकदमे से हटने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मदरसा संचालक के मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर किया लेकिन गोली चल नहीं पाई थी। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी भाग निकले थे। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें