फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट के मामले में एक पक्ष की प्राथमिकी दर्ज, दूसरे ने तहरीर दी

Sat, 21 Feb 2026 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव भैंसा में शुक्रवार को मारपीट के मामले में शहजाद की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव भैंसा निवासी शहजाद ने थाने शुक्रवार को देर शाम थाने में दी तहरीर में बताया था कि वह नमाज पढकर मस्जिद के बाहर खडा था। उसी समय तोहिद, तोसीफ, अतीक, जीशान, फुरकान, नदीम व इमरान ने उस पर व उसके भाई पर हमलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शहजाद की तहरीर पर सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से गांव भैंसा निवासी अतीक मलिक ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि मस्जिद के समय को लेकर गांव निवासी शहजाद से कहासुनी हो गई थी। शहजाद ने षडयंत्र के तहत उनके खिलाफ थाने पर तहरीर दी। शाम 4 बजे आरोपी ने अपने भाई व 5-6 अज्ञात के साथ उसके घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके चचेरे भाई नदीम पर जानलेवा हमलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। शाम को आरोपियों ने फिर से हमला किया। चोट ज्यादा होने पर उसको गढ रोड स्थित नर्सिग होम में भर्ती कराया। घटना सीसीटीवी में कैद है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें