मेरठ। पहल एक प्रयास स्वयंसेवकों ने रविवार को मनसा देवी मंदिर पर 675वां जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान नवरात्रों में अष्टमी या नवमी पर चलाया जाता है, जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है।
भंडारों के बाद लोग पत्तलें, चम्मच और बचा हुआ खाना फेंक देते हैं। स्वयंसेवकों ने कप्तान पुष्पा चिकारा और कर्नल शैली रस्तोगी के नेतृत्व में पत्तलें और जूठा खाना एकत्रित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बात कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने झूठे खाने और पत्तल को स्वयं उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जब हम घर साफ रख सकते हैं, तो देवालयों को गंदा क्यों करें। आज के अभियान में हर्षवर्धन राघव, दृष्टि प्रजापति, दैविक प्रजापति, भव्य जैन और उदय चौधरी सहित कई अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे। संवाद