मेरठ। कंकरखेड़ा के नंदपुरी स्थित श्री गुरु गोरखनाथ पावन धाम गोरख दरबार में एक नवंबर को भेग पंथ का सम्मान समारोह एवं परिवार मिलन कार्यक्रम होगा। पीठाधीश्वर महंत शेखर गोरक्षपंथी के सानिध्य में सूरज भगत का अभिनंदन किया जाएगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और देश-विदेश से खलीफा मंडल पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे। समारोह में छड़ी मर्यादा और परंपराओं पर भी चर्चा होगी। ब्यूरो