फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेलेंटाइन वीक का बहिष्कार करने की अपील

Sun, 08 Feb 2026 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोशिश सामाजिक संगठन ने रविवार को युवाओं से वेलेंटाइन वीक का बहिष्कार कर भारतीय संस्कृति और पर्वों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। संगठन अध्यक्ष अजय सेठी ने कहा कि इस विदेशी पर्व को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण देश में यौन शोषण और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैंद्ध इससे शादी जैसे पवित्र रिश्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने टीवी चैनलों, एफएम रेडियो और सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे के बढ़ते प्रचार को युवाओं को गलत रास्ते पर धकेलने का एक प्रमुख कारण बताया। संगठन का मानना है कि ऐसे कुसंस्कारों के कारण युवाओं का दृष्टिकोण विकृत हो रहा है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे युवा पीढ़ी को विदेशी पर्वों से दूर रखें और उन्हें भारतीय संस्कृति का ज्ञान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें