फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
दौराला - गुरुकुल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अतिथि।
विज्ञापन
दौराला। कस्बा स्थित गुरुकुल एकेडमी में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए और अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पंचायत दौराला के चेयरमैन देवेंद्र, स्कूल के डायरेक्टर गोविंद अहलावत, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और बच्चों ने उन्हें मॉडल के बारे में विस्तार से समझाया। चेयरमैन देवेंद्र ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना की। इस दौरान नेहा, प्रहलाद, दीपाली, चीनू, मानसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें