फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य राष्ट्र निर्माण का शिल्पी होता है : प्रदीप

Mon, 01 Jun 2026 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
अमर उजाला...बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य दक्षता कार्यक्रम में शामिल आचार्य।
विज्ञापन
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को आचार्य दक्षता वर्ग,कार्यालय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन हुआ। यह दस दिवसीय वर्ग भारतीय शिक्षा समिति और शिशु शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 10 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, शिक्षण कौशल उन्नयन और कार्यालय प्रबंधन में दक्षता लाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्या भारती, मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि आचार्य केवल पाठ्यक्रम पूर्ण कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का शिल्पी है। उन्होंने शिक्षण पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक को ज्ञान, तकनीक और मूल्यपरक शिक्षा में निपुण होना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों से इसे आत्म-चिंतन और आत्म-विकास का अवसर बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आशीष अग्रवाल ने प्रशिक्षण वर्ग को समय की आवश्यकता बताया। इस वर्ग में विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षण विधियों, बाल मनोविज्ञान और नवीन शिक्षा नीति-2020 पर सत्र होंगे। कार्यालय प्रबंधन और डिजिटल शिक्षण उपकरणों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें