फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के इशारे से चौंक गए सीएम योगी, विधायक-सांसदों को दिए ये टिप्स

Sun, 12 Aug 2018 10:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिल्कुल सधा हुआ संदेश दे गए। उन्होंने साफ कहा कि किसी गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है। दो नहीं अगर तीसरा भी मिल जाए तो हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में 73 प्लस और देश में 350 प्लस के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अमित शाह पहले से यूपी के नेताओं की नब्ज को पकड़कर आए थे। दो दिवसीय कार्यसमिति के रविवार को हुए समापन सत्र में उन्होंने मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी है कि हमारी केंद्र और प्रदेश में सरकार है। फिर भी कहीं न कहीं यथोचित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम सपा और बसपा की तर्ज पर सरकार नहीं चलाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि यह सरकार देश की सवा सौ करोड़ जनता की होगी। इसलिए हम अपने सवा करोड़ कार्यकर्ताओं की सरकार नहीं बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता की सरकार दे रहे हैं।

विज्ञापन

विधायक और सांसदों को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने इशारा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान जरूरी है। लेकिन यह बात जरूर ध्यान रखी जाए कि सरकार और संगठन दोनों अलग अंग है इसलिए संगठन सरकार में और सरकार संगठन में हस्तक्षेप न करे। उन्होंने कार्यसमिति के सदस्यों से कहा कि आज हमारे पास उपलब्धियां ज्यादा हैं और कमियां नाम मात्र को हैं। लेकिन हम अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के बजाय यदि कोई एक कमी निकाल देता है, तो हम चुप्पी साधकर बैठ जाते हैं। जबकि हमें अपनी नौ उपलब्धियों पर फोकस करना चाहिए, न कि एक कमी पर। इसलिए सकारात्मक सोच के साथ केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच सीधे पहुंचाएं। ताकि विपक्ष हावी न हो सके। 

राष्ट्रीयता पर कायम रहेंगे
शाह ने कहा कि हम राष्ट्रीयता के मुद्दे पर आज भी कायम हैं और रहेंगे। रोहिंग्या मामले पर उन्होंने कहा कि देश में शरणार्थी तो रह सकता है। लेकिन घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। ये घुसपैठिये चाहे बांग्लादेशी हों या पाकिस्तानी, किसी को देश में रहने नहीं दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें